Tuesday, February 17, 2026

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई बुधवारी बाजार में मारपीट करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read


🛑 आरोपियों के कब्जे से 03 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी जप्त
🛑 त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने किया खुलासा

कोरबा। दिनांक 21.11.2025 को प्रार्थी सागर यादव पिता नारायण यादव (उम्र 24 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, चौकी CSEB के द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि 20 नवंबर की रात लगभग 11:50 बजे बुधवारी बाजार दशहरा मैदान में चार–पांच मोटरसाइकिल में सवार कुछ युवक आए और उसे गाली-गलौज कर मारपीट की, साथ ही उसकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ भी की।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 720/2025, धारा 296, 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

👮 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक प्रमोद डनसेना एवं चौकी प्रभारी CSEB उपनिरीक्षक भीमसेन यादव की टीम को प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

निर्देशों का पालन करते हुए चौकी प्रभारी भीमसेन यादव एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों व 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
साथ ही आरोपियों के कब्जे से 03 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी जप्त की गई हैं।


🚔 गिरफ्तार आरोपी

  1. पृथ्वी दास महंत पिता रोशन दास महंत (उम्र 22 वर्ष)
  2. कार्तिक दास पिता गोपी दास महंत (उम्र 19 वर्ष)
  3. तुषार साहू पिता निरंजन साहू (उम्र 21 वर्ष)
  4. जतिन कुमार पिता मिश्रीलाल कुर्मी (उम्र 19 वर्ष)
  5. साहिल दास पिता देवेंद्र दास महंत (उम्र 18 वर्ष)
  6. राहुल दास पिता रोशन दास महंत (उम्र 22 वर्ष) — सभी निवासी आरा मशीन, नूरी मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा
  7. गजानंद यादव पिता मंगल साईं यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी CSEB कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा
  8. 01 विधि से संघर्षरत बालक

🛵 जप्त वाहन

  1. CG12BE7479
  2. CG12AE7830
  3. CG12BQ3681
  4. CG12BG4374

कोरबा पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश दिया है कि अपराध कर समाज में भय और अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This