कोरबा में नशामुक्ति अभियान पर बड़ा एक्शन…! कलेक्टर ने समाज कल्याण उप संचालक को थमाया नोटिस…कलेक्टर ने मांगा जवाब

Must Read

कोरबा, 06 अगस्त। कोरबा जिले में चल रहे नशामुक्ति अभियान में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त रुख अपनाया है। अभियान की समीक्षा के दौरान निर्धारित दायित्वों के प्रभावी निर्वहन में कमी पाए जाने पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने उन्हें फटकार भी लगाई।

जिले में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव को रोकने, अवैध कारोबार पर नियंत्रण और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति का गठन किया गया है। इस अभियान के क्रियान्वयन की प्रमुख जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई थी।

प्रशासन के अनुसार, अभियान के दौरान विभाग की ओर से अपेक्षित जमीनी गतिविधियां नहीं दिखीं। कार्यों में सुस्ती और अभियान के प्रति गंभीरता की कमी को देखते हुए उप संचालक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि विभाग की कार्यशैली के कारण दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और अन्य हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाले अभियानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करना होगा।

- Advertisement -
Latest News

नवा रायपुर में वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाया पीपल का पौधा,देखिए विडिओ

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी एक-एक पीपल का पौधा […]

More Articles Like This