खाद्य विभाग अलर्ट प्रदेश मे एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर डेयरी और होटलो की बढी निगरानी

Must Read

बालोद ,06अगस्त । प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिलेभर में होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और पनीर विक्रेताओं पर निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का उपयोग या बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद बालोद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने होटल संचालकों, रेस्टोरेंट संचालकों, डेयरी संचालकों और पनीर विक्रेताओं की बैठक लेकर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि एनालॉग पनीर या किसी भी प्रकार के मिलावटी पनीर का विक्रय और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। अभिहित अधिकारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।खगोल शास्त्र

वही निर्देशों के बाद विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न डेयरी संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट और डेली नीड्स की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कहीं भी प्रतिबंधित एनालॉग पनीर नहीं मिला। हालांकि संदेह के आधार पर दल्लीराजहरा स्थित पाठक डेयरी और श्री डेयरी से पनीर, दूध और खोवा के विधिक नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी है कि वे केवल मानक गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करें।

यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट या प्रतिबंधित उत्पाद का उपयोग सामने आता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलेभर में यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। बालोद में फिलहाल निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित एनालॉग पनीर नहीं मिला है। लेकिन खाद्य एवं औषधि विभाग पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के...

More Articles Like This