सजग कोरबा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार

Must Read


कोरबा, छत्तीसगढ़।
“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चौकी चेतमा, थाना पाली पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बांसटाल क्षेत्र में दबिश दी।
दबिश के दौरान महताब बी (46 वर्ष), पति सत्तार खान, निवासी बांसटाल चौतमा, चौकी चेतमा, थाना पाली, जिला कोरबा को उसके घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
 जप्त सामग्री
कुल गांजा: 01 किलो 136 ग्राम (998 ग्राम + 138 ग्राम)
नगदी राशि: ₹900/- (₹200, ₹100, ₹50, ₹20 और ₹10 के नोट)
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया।
 कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेष रूप से मादक पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नागरिकों की सजगता से ही “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
कोरबा पुलिस का संदेश:
 “आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी”

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This