कोरबा के दीपका एरिया में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा: सीआईएसएफ ने पकड़ा कैंपर वाहन, आरोपी पुलिस के हवाले

Must Read

कोरबा, 21 अगस्त 2025: कोरबा जिले के दीपका एरिया में डीजल चोरी की बड़ी घटना का सीआईएसएफ ने खुलासा किया है। बीती मध्यरात्रि एलके-1 एरिया में की गई कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने एक कैंपर वाहन (क्रमांक सीजी 12 बीके 4836) को डीजल चोरी करते हुए पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, मौके से वाहन चालक सहित डीजल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए वाहन और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए दीपका पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अकेला था या किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में कबाड़ की गाड़ी से हथियार मिलने से हड़कंप, निगरानी पर उठे सवाल,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले में बड़े पैमाने पर होने वाले कबाड़ कारोबार के बीच पुलिस की कार्रवाई से एक बार फिर...

More Articles Like This