कोरबा। भारत विकास परिषद् इकाई-कोरबा (छत्तीसगढ़ प्रांत) द्वारा नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परिषद ने “मृत्यु के बाद भी देखें दुनिया अपनी आंखों से” जैसे प्रेरणादायी संदेश के साथ लोगों से नेत्रदान करने की अपील की है।

परिषद ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने जीवन के बाद भी किसी अन्य जरूरतमंद को रोशनी देने के लिए नेत्रदान का संकल्प लें। इसके लिए QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन संकल्प पत्र भरा जा सकता है।
संस्था का मानना है कि नेत्रदान महादान है और देहदान सर्वोत्तम दान है, जो किसी भी इंसान को नई रोशनी और जीवन का वरदान दे सकता है।
संपर्क हेतु परिषद ने कई नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर नेत्रदान से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
👉 अभियान का उद्देश्य है – समाज में नेत्रहीनों के जीवन में उजाला लाना और लोगों को दान की महत्ता समझाना।
JB News Korba















