Sunday, February 15, 2026

कोरबा से बड़ी खबर | मिशन रोड स्थित रानी सती दादी मंदिर के सामने भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन, श्रद्धा में डूबा शहर

Must Read


कोरबा | JB News Korba
कोरबा शहर के मिशन रोड स्थित रानी सती दादी  मंदिर के सामने इन दिनों भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।


शिव महापुराण कथा के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों का अत्यंत सुंदर और भव्य आयोजन किया गया है। कथा स्थल पर पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा है, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल बन गया है।


आयोजकों द्वारा शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचकर इस पावन शिव महापुराण कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि क्षेत्र में सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी संचार कर रहा है।
 आप भी सपरिवार पधारें और भव्य शिव महापुराण कथा का लाभ उठाएं।
JB News Korba
रिपोर्ट : मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This