Big news: इस बार होली पर छत्तीसगढ़ में खुलेंगी शराब दुकान, शराब प्रेमियों को बड़ी राहत

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार होली के मौके पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। प्रदेश सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए होली को ड्राई डे की सूची से हटा दिया है। इस फैसले से शराब प्रेमियों को बड़ी राहत मिली है।

सरकार द्वारा जारी नई आबकारी नीति के तहत वर्षभर में घोषित सात ड्राई डे में से तीन को समाप्त कर दिया गया है। जिन दिनों को ड्राई डे की सूची से हटाया गया है, उनमें होली के साथ मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस भी शामिल हैं। पहले इन अवसरों पर प्रदेशभर में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहती थी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें बंद रखी जाती थीं। यहां तक कि होली की पूर्व संध्या पर पुलिस द्वारा सख्ती बरती जाती थी और कई स्थानों पर लोगों से शराब जब्त करने की कार्रवाई भी की जाती थी। ऐसे में होली के दिन शराब की उपलब्धता को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अक्सर देखा जाता था कि होली के दिन लोग एक-दूसरे से संपर्क कर यह पूछते नजर आते थे कि कहीं एक-दो पैग शेष तो नहीं है। लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं होगा। इच्छुक लोग सीधे दुकान पर जाकर शराब खरीद सकेंगे।

सरकार के इस फैसले को शराब प्रेमियों के लिए राहतभरा कदम माना जा रहा है, जबकि इस पर सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This