कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान लगातार असर दिखा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो दिनों के भीतर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 98 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के सख्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागीय अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के पालन में 10 अप्रैल 2026 और 11 अप्रैल 2026 को जिलेभर में सघन दबिश अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार रहा:
10 अप्रैल 2026: 04 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटी तामील
11 अप्रैल 2026: 17 स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंटी तामील
इस प्रकार दो दिनों में कुल 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटी तामील करते हुए 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि ये सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस ने इन पर लगातार निगरानी रखते हुए सटीक सूचना और रणनीति के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
नागरिकों से पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से संबंधित जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 98 वारंटी गिरफ्तार, “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान का असर
Must Read
- Advertisement -















