विधायक  प्रेमचंद पटेल का बड़ा बयान “मैं ग्रामीणों के साथ हूं, अतिरिक्त मुख्य अभियंता को सार्वजनिक रूप से मांगनी होगी माफी, होगी उचित कार्रवाई भी”

Must Read

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के लोथलोथा स्थित बंद पड़े राखड़ डेम को दोबारा शुरू करने के विरोध के बीच हसदेव ताप विद्युत उत्पादन कंपनी (एचटीपीपी) के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पांडेय पर ग्रामीणों को धमकाने के आरोपों के मामले में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने खुलकर ग्रामीणों का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि “मैं पूरी तरह ग्रामीणों के साथ हूं। यदि अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया है और धमकी दी है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। साथ ही उनके खिलाफ उचित कार्रवाई भी कराई जाएगी। किसी भी अधिकारी को जनता के साथ इस तरह का व्यवहार करने का अधिकार नहीं है।”

ग्रामीणों का आरोप है कि राखड़ डेम का विरोध करने पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने कथित तौर पर कहा था, “काम में बाधा उत्पन्न करोगे तो मारेंगे, काम आज ही शुरू करेंगे।” इस कथित बयान का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

अब विधायक के सख्त रुख के बाद मामला और गरमा गया है। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि कथित वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के...

More Articles Like This