दादर खुर्द में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महापौर संजू देवी राजपूत हुईं शामिल,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 स्थित ग्राम दादर खुर्द में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य एवं ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के उल्लास के बीच संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत श्रद्धापूर्वक रथयात्रा में शामिल हुईं और भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।


रथयात्रा के दौरान भक्तों ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ भगवान के रथ का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत के साथ पार्षद नरेंद्र देवांगन, सुनीता चौहान, एल्डरमैन दीपक यादव, वैशाली रत्नपारखी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, विकास चौहान, कृष्णा द्विवेदी, दीपक सिंह, अंजना सिंह, गुड़िया यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने भगवान से सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जय जगन्नाथ! 🚩🙏

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के...

More Articles Like This