CEIR पोर्टल से कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 75 गुम मोबाइल लौटाए, 11.50 लाख की संपत्ति बरामद,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा | “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए 75 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाए हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹11.50 लाख बताई गई है।


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से यह सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न जिलों एवं राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। इस अभियान में उप निरीक्षक अजय सोनवानी सहित साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

बरामद मोबाइल फोन Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों के हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गए थे। तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल के माध्यम से इन्हें खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाया गया।
साइबर पुलिस थाना कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में जब मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए, तो लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन कोरबा पुलिस की तत्परता से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।
पुलिस के अनुसार, पिछले चार महीनों में 200 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जो इस अभियान की निरंतर सफलता को दर्शाता है।

ऐसे करें शिकायत
यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए, तो तुरंत CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in⁠�) पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना/साइबर सेल को सूचना दें।
 साइबर फ्रॉड होने पर क्या करें
तुरंत 1930 डायल करें
नजदीकी थाना या साइबर पुलिस से संपर्क करें
www.cybercrime.gov.in⁠� पर शिकायत दर्ज करें

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक रहें और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत सूचना दें। यह पहल न केवल लोगों को उनकी खोई संपत्ति वापस दिला रही है, बल्कि पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

सक्ती: 20 हजार की रिश्वत लेते चंद्रपुर थाने का ASI गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसीबी (ACB) बिलासपुर की...

More Articles Like This