कुसमुण्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 चोरी के मामलों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों पर कार्रवाई

Must Read


कोरबा। जिले की कुसमुण्डा पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 6 अलग-अलग चोरी के मामलों का पर्दाफाश कर एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अविनाश कुमार यादव (18 वर्ष) निवासी कोसमंदा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।


जांच में थाना कुसमुण्डा के पांच तथा थाना उरगा के एक चोरी के मामले का खुलासा हुआ। इनमें कपड़ा दुकान, मोबाइल दुकान, मकानों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी शामिल है। पुलिस ने बताया कि कुसमुण्डा क्षेत्र की पांच घटनाओं और उरगा थाना क्षेत्र की एक घटना में दो विधि-संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, इनवर्टर, बैटरी, कपड़े, जूते सहित अन्य घरेलू एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अविनाश यादव को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

दो पिकअप से 9 क्विंटल गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 6 हिरासत में,देखिए विडिओ

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नागपुर चौकी...

More Articles Like This