Bihar CM Samrat Chaudhary : बिहार के नए CM सम्राट चौधरी शपथ लेते ही घिरे…नहीं पढ़ पाए ‘अक्षुण्ण’…पढ़ने में भी लड़खड़ाए शब्द…! विपक्ष ने VIDEO शेयर कर साधा निशाना…देखिए विडिओ

Must Read

बिहार, 16 अप्रैल। Bihar CM Samrat Chaudhary : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गए हैं। उनका शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने उन पर तीखा हमला बोला है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कुछ शब्दों को सही ढंग से नहीं पढ़ पाए, जिसके बाद राजद और कांग्रेस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

राजद ने वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा कि जो लोग दूसरों की शिक्षा और परिवारवाद पर सवाल उठाते थे, आज वही स्थिति उनके सामने है।

वहीं कांग्रेस ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति शपथ पत्र को ठीक से नहीं पढ़ सकता, तो वह राज्य की जटिल नीतियों और प्रशासनिक फाइलों को कैसे समझेगा। तेजस्वी यादव ने भी तंज कसते हुए कहा कि अब बिहार को ‘सेलेक्टेड मुख्यमंत्री’ मिल गया है।

इधर सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर दो हिस्सों में बहस देखने को मिल रही है। कुछ लोग विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं तो कुछ लोग वीडियो को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया यूज़र्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया (Bihar CM Samrat Chaudhary) दे रहे हैं। सत्यवंत सिंह ने लिखा, वह आपका ही प्रोडक्ट है; BJP ने तो बस उसे लॉन्च किया है। पांडे नाम के एक यूज़र ने कमेंट किया, भाई, तुम यह बात क्यों उठा रहे हो? लालू के दोनों बेटों में से किसी को भी पढ़ना नहीं आता।

एक अन्य यूज़र ने लिखा, हां, यह बात सही है। हो सकता है उसने गलत पढ़ा हो, लेकिन लालू ने तो एक ‘अनपढ़ भैंस’ को ही मुख्यमंत्री बना दिया था। क्या वह PhD करके इस पद पर आई थी? अमरेंद्र प्रताप ने लिखा, मिस्टर एफिडेविट से और क्या उम्मीद की जा सकती है? पढ़ने के लिए तो सबसे पहले पढ़ा-लिखा होना ज़रूरी है। प्रदीप यादव ने लिखा, शिल्पी राज रेप और मर्डर केस का मुख्य आरोपी बिहार का मुख्यमंत्री बन गया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This