पीली कोठी में बाबा गंगाराम जी का भव्य कृपा महोत्सव, भजनों से गूंजा पूरा माहौल,देखिए विडिओ

Must Read

जय श्री बाबा गंगाराम ||

कोरबा। नगर के पीली कोठी में झुंझुनवाले श्री बाबा गंगाराम जी के भव्य कृपा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण का दिव्य अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने बाबा गंगाराम जी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।


महोत्सव में कोलकाता से आमंत्रित भजन गायक केशव मधुकर ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और उनकी अटूट आस्था ने आयोजन को भव्यता और दिव्यता प्रदान की।


इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अग्रवाल जी, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश नागरमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बाबा गंगाराम जी से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।

- Advertisement -
Latest News

सजग कोरबा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार

कोरबा, छत्तीसगढ़।“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण...

More Articles Like This