BJP ने विधायक पुरंदर मिश्रा को सौंपी कोरबा नगर निगम के लिए सुघ्घर सभापति के खोज की जिम्मेदारी, देखिए 10 की लिस्ट

Must Read

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के सभापति की कुर्सी पर सुयोग्य जनप्रतिनिधि के चयन की जिम्मेदारी रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा को सौंपी है। उन्हें पार्टी ने कोरबा नगर निगम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। श्री मिश्रा समेत प्रदेश के सभी दस नगर निगमों के लिए पर्यवेक्षकांे की नियुक्ति करते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं।


कोरबा । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर पालिक निगम में सभापति के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय ने नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूची भी जारी कर दी है। इसमें नगर निगम कोरबा के लिए पुरंदर मिश्रा को पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए सभापति के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पुरंदर मिश्रा रायपुर जिले के रायपुर शहर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीता।

- Advertisement -
Latest News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा में कांग्रेस का विजय जुलूस, जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब,देखिए विडिओ

कोरबा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के...

More Articles Like This