भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने दशहरा पर्व पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने दशहरा पर्व के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध कर धर्म और मर्यादा की स्थापना की थी। यह पर्व हमें संकल्प दिलाता है कि हम अपने जीवन में नकारात्मकता, ईर्ष्या, क्रोध और बुराइयों को समाप्त कर सच्चाई, सद्भावना और मानवता के मार्ग पर चलें।

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने आगे कहा कि दशहरा का त्यौहार शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए हमें मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की मंगलकामना की।

- Advertisement -
Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेंगी ध्वजारोहण

कोरबा 14 अगस्त 2026। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगी।...

More Articles Like This