ब्रेकिंग : रात में अड्डेबाजी करने वालों पर कोरबा पुलिस का शिकंजा, 20 लोगों पर कार्रवाई

Must Read

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। रात्रि के समय सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह घूमने, झुंड बनाकर अड्डेबाजी करने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

20 लोगों पर कार्रवाई
प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई रात्रिकालीन शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी रात्रि गश्त, निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई इसी प्रकार निरंतर एवं सघन रूप से जारी रहेगी।

लोगों पर कार्रवाई

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This