Breaking news : गांव की सड़क पर दो सांडों की आपसी लड़ाई के दौरान 35 वर्षीय महिला की उखड़ी सांस…

Must Read

गरियाबंद,17जून 2025। ज़िले के मैनपुर ब्लॉक के सारनाबहाल गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की सड़क पर दो सांडों की आपसी लड़ाई के दौरान 35 वर्षीय महिला पीलाबुड़ू को एक सांड ने जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क किनारे से गुजर रही थी तभी लड़ते हुए एक सांड ने उसे अचानक निशाना बना लिया। सांड ने महिला पर पेट और सीने में जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This