ब्रेकिंग न्यूज़ : अरपा नदी में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी…

Must Read

बिलासपुर,24अक्टूबर । जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अरपा नदी के छठ घाट में आज सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सरकंडा थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिल्म समीक्षा

बताया जा रहा है कि शव नदी किनारे बहकर आया था, जिसे सबसे पहले घाट पर सफाई करने वालों ने देखा। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि यह नवजात कहां से आया और किसने उसे फेंका। इस दर्दनाक घटना से लोगों में आक्रोश और दुख दोनों ही देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

- Advertisement -
Latest News

निजी भवनों में धार्मिक आयोजन के लिए अनुमति जरूरी, हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पूर्व आदेश पर लगाई रोक

बिलासपुर,जांजगीर-चांपा। निजी मकानों में धार्मिक सभा एवं प्रार्थना आयोजन को लेकर दायर एक महत्वपूर्ण मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय...

More Articles Like This