BSP BREAKING NEWS: युवती ने अरपा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Must Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरकंडा थाना क्षेत्र में छटघाट पुल से एक अज्ञात युवती ने अरपा नदी में छलांग लगा दी. आस-पास के लोगों ने युवती को छलांग लगाते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी है. नदी में खोजबीन जारी है. अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की पहचान पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा.

- Advertisement -
Latest News

आरक्षण सहित मांगों की अनदेखी पर विद्युत कंपनी के 65 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत,देखिए विडिओ

कोरबा/रायपुर, 13 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य संगठनात्मक मांगों की अनदेखी के विरोध में कर्मचारियों...

More Articles Like This