Thursday, February 12, 2026

कोरबा में ‘महिला शक्ति के संग बजट संवाद’, विकसित भारत के संकल्प की गूंज, देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 पर आधारित “महिला संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, नगर पालिका बाकीमोगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं, जिससे कार्यक्रम स्थल उत्साह और ऊर्जा से भर गया।
विकसित भारत 2047 की दिशा में बजट मील का पत्थर – गोपाल मोदी
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह बजट महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। बजट में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छात्राओं, बहनों और माताओं के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लगभग 53.5 लाख करोड़ रुपये के बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 7.84 लाख करोड़, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करीब 6 लाख करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 2.5 लाख करोड़, शिक्षा के लिए 1.40 लाख करोड़ तथा स्वास्थ्य के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट को मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया।
महिलाएं राष्ट्र की रीढ़ – सरला कोसरिया
मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि आज महिलाएं पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य बनकर नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। भाजपा महिलाओं को राष्ट्र की “रीढ़” मानती है और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं महिला सशक्तिकरण को समर्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित निशुल्क शिक्षा, गणवेश, मध्यान्ह भोजन और सरस्वती साइकिल जैसी योजनाओं की सराहना की।
योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं निरंतर लागू हो रही हैं। इन योजनाओं को हर वार्ड और हर घर तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की भूमिका अहम है।
कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेणुका राठिया, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, समाज सेविका सुधा झा, वैशाली रत्नपारखी, योगेश मिश्रा, नीरज ठाकुर, कमल सिंह, अनिल वस्त्रकर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत के संकल्प को लेकर सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
JB News | कोरबा | छत्तीसगढ़
मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

छग में महंगी हुई बोर्ड परीक्षा, 5 साल बाद बढ़ाया शुल्क,देखें सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की वित्त समिति ने परीक्षा शुल्कों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है...

More Articles Like This