चांपा में आयकर विभाग की दबिश, कोयला व्यापारी के ठिकाने पर कार्रवाई से हड़कंप

Must Read

चांपा। शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीम ने एक कोयला व्यापारी के ठिकाने पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर और चांपा के ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। बिर्रा रोड स्थित एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर “उड़नदस्ता” लिखी गाड़ी पहुंची, जिसके बाद इलाके में हलचल तेज हो गई।
बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 11:30 बजे रोज की तरह कामकाज शुरू ही हुआ था कि तभी दो गाड़ियों में करीब 10 से 12 अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंदर प्रवेश करते ही मुख्य गेट बंद करवा दिया गया। गेट पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। प्रतिष्ठान के भीतर मौजूद कर्मचारी अंदर ही रह गए हैं और बाहर किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
हालांकि अंदर क्या जांच चल रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। आयकर विभाग की ओर से भी फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के रहवासियों में चिंता का माहौल बन गया है। क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है और लोग पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -
Latest News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 अब कानून बन गया है। राज्यपाल द्वारा विधेयक को मंजूरी दिए जाने के बाद इसे राजपत्र (गजट)...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 अब कानून बन गया है। राज्यपाल द्वारा विधेयक को मंजूरी दिए जाने...

More Articles Like This