धूमधाम से मना विजयादशमी : रावण दहन महोत्सव में शामिल हुये केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी

Must Read

कोरबा। विजयादशमी के पावन अवसर पर आर.पी. नगर फेस-1 के दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन के भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी। इस अवसर पर श्री लखन लाल देवांगन ने समिति की मांग पर सामुदायिक भवन की चाबी सौंपकर उपस्थित जनसमूह को बड़ी सौगात दी।

भव्य आतिशबाज़ी के उपरांत राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ रामदरबार की पूजा कर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया गया। यह पर्व हमें सदैव यह प्रेरणा देता है कि सत्य, धर्म और न्याय की विजय निश्चित है, जबकि असत्य और अधर्म का अंत अवश्य होता है।

कार्यक्रम में दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री विवेक पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह श्री अशोक तिवारी, श्री छन्नू सिंह ठाकुर, श्री अंकित तिवारी, जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री मनोज राठौर, मंडल अध्यक्ष डॉ श्री राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, श्री नीरज ठाकुर, श्री अनिल वस्त्रकर, श्री गोविंद साहू सहित समिति के वरिष्ठजन एवं हजारों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि देश में...

More Articles Like This