कोरबा में दहेज प्रताड़ना का मामला: विवाह के कुछ ही दिनों बाद ₹5 लाख और कार की मांग, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। जिले में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां विवाह के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में कार और ₹5 लाख की मांग करने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत के अनुसार, पीड़िता का विवाह 11 मई 2025 को हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष—जिसमें पति, सास-ससुर, ननद और अन्य परिजन शामिल हैं—दहेज की मांग को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। आरोप है कि कई बार पीड़िता से ₹5 लाख और कार लाने को कहा गया तथा मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता को  टोनही कह कर भी प्रताड़ित किया जाता था पीड़िता का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखें


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे कई बार भोजन नहीं दिया गया, अपमानित किया गया और घर से निकालने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी जाती रही। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि ससुराल पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई और उसे जबरन मायके से पैसे लाने के लिए मजबूर किया गया।


बताया जा रहा है कि पीड़िता के मायके पक्ष ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। लगातार बढ़ते उत्पीड़न के बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की कुरीति और उससे जुड़े अपराधों को उजागर करती है, जिस पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

- Advertisement -
Latest News

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6...

More Articles Like This