CG :अवैध रेत खनन रोकने में नाकाम खनिज अधिकारी को साय सरकार ने किया सस्पेंड ,टीआई पर भी गिर चुकी है निलंबन की गाज,अवैध खनन से हो रही किरकिरी ,घटनाओं से सरकार है नाराज …..

Must Read

राजनांदगांव । राजनांदगांव में अवैध खनन को लेकर हुए गोलीकांड पर अब सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। अवैध खनन को रोक पाने में नाकाम साबित रहे जिला खनिज अधिकारी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे एक दिन पहले ही एसपी ने सोमनी थाना प्रभारी को इस मामले में सस्पेंड किया था।

गौरतलब है कि राजनांदगांव जिला के ग्राम मोहड़ा में अवैध रेत खनन का विरोध करने पर पिछले दिनों खनन माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी। गोलीकांड की इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गयी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम और अवैध खनन के कारोबार को पुलिस और माइनिंग विभाग का संरक्षण मिलने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी।

अब इस पूरे घटनाक्रम पर एक्शन लेते हुए सरकार ने राजनांदगांव के माइनिंग अफसर प्रवीण चंद्राकर को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि राजनांदगांव में रेत के अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण और समुचित कार्रवाई नही किया गया। जिसे लेकर खनिज अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आपको बता दे एक दिन पहले ही राजनांदगांव एसपी ने गोलीकांड मामले में माफियाओं से गठजोड़ रखने वाले सोमनी टीआई को निलंबित किया था।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This