CG – बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर

Must Read

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और कीमती जान ले ली। गुरुवार को लखनपुरी गांव के पास हुई बस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना सतर्कता के तेज रफ्तार से ओवरटेक करने की कोशिश करता है और सामने से आ रही यात्री बस से जा भिड़ता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आए CCTV फुटेज ने हादसे की भयावहता को सबके सामने ला दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार खुद की गलती से बस के सामने जाकर सीधे टकरा गया। कांकेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Latest News

दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी...

More Articles Like This