कोरबा: पिकअप नहर में गिरा, 2 महिलाएं और 3 बच्चे लापता, चालक फरार

Must Read

कोरबा। जिले के प्रवेश द्वार मुकुंदपुर से मड़वारानी मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शक्ति जिले के रेड़ा गांव से खरहरी की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में कई ग्रामीण सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खरहरी जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ लोग नहर से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो महिलाएं और तीन बच्चे अभी तक लापता हैं।

घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) समय तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

- Advertisement -
Latest News

🚨 बड़ी खबर | कोटमी सुनार के पास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आमने-सामने, टला बड़ा हादसा!देखिए विडिओ

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: मनीष जायसवाल | JB News Korba Chhattisgarhकोरबा। कोरबा जिले के कोटमी सुनार के पास उस समय...

More Articles Like This