CG Accident: अग्रसेन चौक में चलती थार में लगी आग, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले कार जलकर राख,देखिए विडिओ

Must Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के अग्रसेन चौक के पास शुक्रवार देर शाम एक चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसके कारण वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। बता दें कि अग्रसेन चौक शहर का व्यस्त इलाका है, जहां से काफी लोग गुजरते हैं। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, थार वाहन अग्रसेन चौक की ओर जा रहा था, तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने पानी और रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आकर राख हो गई।

 घटना के दौरान अग्रसेन चौक पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

- Advertisement -
Latest News

आरक्षण सहित मांगों की अनदेखी पर विद्युत कंपनी के 65 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत,देखिए विडिओ

कोरबा/रायपुर, 13 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य संगठनात्मक मांगों की अनदेखी के विरोध में कर्मचारियों...

More Articles Like This