CG Assembly Session Update : होली अवकाश के बाद आज से शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही…! अफीम खेती के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

Must Read

रायपुर, 09 मार्च। CG Assembly Session Update : होली अवकाश के बाद सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होगी। दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का मामला आज सदन में गूंज सकता है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है और चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी ला सकता है।

तय कार्यक्रम के अनुसार आज सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सहित कई मंत्री सदन में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री Kedar Kashyap, Dayaldas Baghel और Ramvichar Netam अपने-अपने विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण पत्र और प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे।

विधानसभा में आज से अनुदान मांगों पर भी चर्चा की शुरुआत होगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री Arun Sao और Vijay Sharma भी विभागीय चर्चाओं में हिस्सा लेंगे।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी होंगे पेश

सदन में आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं। पंडरिया से विधायक Bhavna Bohra और जांजगीर-चांपा से विधायक Byas Kashyap इन प्रस्तावों के माध्यम से प्रदेश की स्थानीय और जनहित से जुड़ी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इसके अलावा विधानसभा की सभापति Gomti Sai द्वारा विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति भी की जाएगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दुर्ग में सामने आए अफीम खेती के मामले को लेकर आज सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। ऐसे में आज की विधानसभा कार्यवाही प्रदेश की राजनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित

कोरबा 09 मार्च 2026/ राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के...

More Articles Like This