CG FIRE : दामाद ने ससुर पर डाला पेट्रोल, लगाई आग, मामला दर्ज

Must Read

भिलाई, 22 जुलाई। जामुल थाना में बसंत विश्वकर्मा ने एफआईआर दर्ज करवाया है. उसने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 1 बजे वह घर में चादर ओढ़कर सो रहा था. तब उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. उठकर देखा तो दामाद आग लगाकर भाग रहा था. आग लगने से चेहरा, गला, हाथ, पीठ जल गया. इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

बसंत ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी यमुना से प्रभु ने प्रेम विवाह किया है. वे दोनों नारधा में किराए का मकान लेकर रहे रह थे, कुछ दिन पहले यमुना बिना बताए कहीं चली गई. उसके गुम इंसान की शिकायत थाना में दर्ज करवाया. दामाद अपने ससुर पर ही संदेह कर रहा था कि उसने अपनी बेटी को भगाया है. इस बात से दामाद रंजिश रखता है. आशंका है कि इस वजह से ही उसने यह कदम उठाया है

- Advertisement -
Latest News

KORBA NEWS : नए कोतवाल के सामने बड़ी चुनौती: अवैध नशे पर अंकुश, नशेड़ियों के आतंक और बेपटरी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की उम्मीद…

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए पहचान बन चुके और लोगों के बीच लोकप्रिय व तेजतर्रार...

More Articles Like This