CG News: सोनाखान के जंगलों में दिखा बाघ, सिद्धखोल जलप्रपात के पास मिला फुटप्रिंट

Must Read

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सोनाखान रेंज अन्तर्गत सिद्धखोल जलप्रपात के आसपास के क्षेत्रों में बाघ के विचरण पद चिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत हैं। रविवार की सुबह 4 बजे ग्राम पचपेड़ी के मुख्यमार्ग के पास राहगीरों ने बाघ को देखे जानें की पुष्टि की है।

इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। पिछले कई महीनों से बाघ बार नवापारा के जंगलों में विचरण कर रहा है। सोनाखान रेंज के कक्ष क्रमांक 211 में लगे कैमरे में कैद हो गया है। इसे लेकर वन विभाग ने 8 गॉवों के ग्रामीणों को अलर्ट किया है।

बता दें कि कोरिया जिले के टेमरी और उसके आसपास के क्षेत्रों में 18 अक्टूबर से लगातार बाघ का विचरण देखा जा रहा है। बाघ ने इस दौरान दो मवेशियों का शिकार भी किया है। एक गाय और एक भैंस को बाघ ने मार डाला है। यह क्षेत्र गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के पास पड़ता है, जिसे टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

ढपढप में दिव्य हनुमत कथा का भव्य समापन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के ढपढप में आयोजित दिव्य हनुमत कथा का आज भव्य समापन हुआ, जहां आस्था का अद्भुत सैलाब...

More Articles Like This