CG News : बीजापुर : एनएमडीसी बचेली ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु 4 करोड़ के उपकरण प्रदान किए

Must Read

बचेली। बीजापुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एनएमडीसी, बचेली निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एनएमडीसी के सीएसआर विभाग के उप महाप्रबंधक जोसी थॉमस ने 19 सितंबर 2025 को सीएमएचओ, बीजापुर को विभिन्न चिकित्सा उपकरण प्रदान किए।

प्रदान किए गए उपकरणों में 1 अल्ट्रा साउंड मशीन, 30 बेबी वार्मर, 25 फोटोथेरपी, 1 अप्पर जीआई एंडोस्कोपी और 7 फ्लोर क्लीनिंग मशीनें शामिल हैं। इन उपकरणों की कुल लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है।

एनएमडीसी का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना और समीपवर्ती क्षेत्रों के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ये उपकरण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को सुविधाजनक इलाज सुनिश्चित करने में सहायक साबित होंगे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंकाछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे...

More Articles Like This