Wednesday, February 11, 2026

CG: रायगढ़ के थ्री-स्टार होटल में पुलिस का छापा, स्पा सेंटर की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, दूसरे राज्यों की की पकड़ाई लड़कियां, संचालक-होटल मैनेजर गिरफ्तार

Must Read

रायगढ़ 10 फरवरी 2026। रायगढ़ जिले में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। यहां थ्री-स्टार होटल में स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को दूसरे राज्यों से काॅलगर्ल बुलाकर परोसा जा रहा था। होटल के सातवीं मंजिल में संचालित स्पा सेंटर में पुलिस की टीम ने रेड की कार्रवाई कर मौके से कोलकाता-असम की लड़कियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने जब्त कर होटल के संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शहर के बीचों-बीच थ्री स्टार ट्रिनिटी होटल संचालित है। होटल के 7वें मंजिल पर सनराइज स्पा एंड सैलून का संचालन किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार किया जा रहा था। मामले की पुख्ता जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।

पुलिस ने खुलासा किया कि होटल में संचालित देह व्यापार के कारोबार को पर्दाफाश करने के लिए पहले अपने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया। जहां लड़की की डील होते ही पुलिस को इशारा कर दिया। जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान अलग-अलग तीन कमरों में 3 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद कर जब्त की है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक विनयकांत बरगट समेत होअल के मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

आरोपी विनयकांड ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने और अवैध तरीके से कमाई के लिए स्पा सेंटर में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। वहीं इसी मामले में पुलिस ने होटल के मैनेजर देवेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, पॉइंटर की ओर से दिए गए 6 हजार रुपए कैश, स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर और साल 2024 से संबंधित किरायानामा जब्त किया है।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This