CG: कोरबा में घर में घुसकर युवक की हत्या से हड़कंप, घर के आंगन में मिली लहूलुहान लाश, पुलिस डाॅग “बाघा” पहुंचा हत्यारे के घर तक

Must Read

कोरबा 5 जनवरी 2026। कोरबा के वनांचल ग्राम करतला क्षेत्र में हत्या की वारदात के बाद गांव में दहशत व्याप्त है। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने घर में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। आज सुबह मृतक की लहूलुहान लाश घर के आंगन में मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए डाॅग स्कवाड और फारेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जहां पुलिस डाॅग “बाघा” ने एक बार फिर हत्यारे को पकड़ने में अहम रोल अदा किया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात करतला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम गनियारी में नंदकुमार पटेल की लहूलुहान लाश आज सुबह घर के आंगन में देखी गयी। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद करतला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद प्राथमिक जांच में मृतक की हत्या धारदार हथियार से मारकर किये जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक कुल्हाड़ी भी जब्त की है।

घटना की जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस टीम ने डाॅग स्कवाड और फारेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जहां जांच के दौरान पुलिस डाॅग बाघा ने एक बार फिर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में अहम भूमिका निभाते हुए सीधे हत्यारे के घर तक पहुंच गया। पुलिस की टीम ने डाॅग स्कवाड की मदद से एक संदेही को हिरासत में लिया है। आरोपी ने हत्या की वारदात को क्यों अंजाम दिया ? इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। उम्मींद है जल्द ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी।

- Advertisement -
Latest News

झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई23 बाइक चालकों पर चालान, स्टंटबाजी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने रविवार को झोराघाट...

More Articles Like This