वीर बलिदानी भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की बड़ी पहल, सामने आई महत्वपूर्ण जानकारी।

Must Read

चंडीगढ़ (पंजाब) : कुछ ऐतिहासिक तथ्यों का विश्लेषण किया जाये तो महात्मा गांधी से ज्यादा लोकप्रियता वीर बलिदानी भगत सिंह की थी, जिससे युवा बड़ी संख्या में जुड़ रहे थे, जहाँ गांधी अहिंसावादी थे तो भगत लड़ाई से पूर्ण स्वराज चाहते थे, लेकिन गांधी जी सत्ता के हस्तांतरण के लिये राजी थे। वहीँ अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महान बलिदानी भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने में राज्य सरकार की सहायता के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से समर्थन की अपील की है। अपने सरकारी निवास पर इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत में इस महान शहीद की कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने बताया है कि जानकारी के अनुसार स्कॉटलैंड यार्ड के पास भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज, विशेष रूप से उनकी गिरफ्तारी और मुकद्दमे की सुनवाई से संबंधित वीडियो, मौजूद हो सकती हैं। जिसको प्राप्त करने के लिये सिक्ख समुदाय लालायित है।

भगवंत सिंह मान ने कहा, ”ये वीडियो पूरे भारतवासियों के लिए, विशेष रूप से पंजाबियों के लिए, अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भगत सिंह सभी के दिलों में अपार सम्मान रखते हैं। राज्य सरकार पहले से ही इन वीडियो फुटेज को प्राप्त करने के प्रयास कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनसे प्रेरणा ले सकें।”

भगवंत मान ने इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल से अपील की है:

उन्होंने इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल से अपील की कि वे वीर बलिदानी भगत सिंह की गौरवशाली विरासत को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनाने के इस मानवीय और जनकल्याणकारी प्रयास में पंजाब सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे की पैरवी में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हर हाल में उक्त विडियो को प्राप्त करने के लिये पंजाब सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This