CM बोले- रतनलाल डांगी शिकायतों से सरकार छवि खराब:रामनवमी महायज्ञ में भी हुए शामिल, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Must Read

जशपुर। सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी के सस्पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ररतनलाल डांगी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही थी, इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।

दरअसल गुरुवार को सीएम साय पत्नी कौशल्या देवी साय अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे और चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सीएम ने बताया कि यह महायज्ञ उनके परिवार की 25 सालों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। इस धार्मिक आयोजन में हर वर्ष दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

- Advertisement -
Latest News

Wife Murder : चरित्र शंका में खूनी बना पति…! सो रही पत्नी को टांगी से काट डाला…गांव में फैली सनसनी

एमसीबी, 03 जून। Wife Murder : नागपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।...

More Articles Like This