CM की नई सवारी: फार्च्यूनर छोड़ अब ‘देसी स्कॉर्पियो’ में नजर आए मुख्यमंत्री, बदला काफिले का अंदाज़

Must Read

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला आज जब प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे तो बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता आश्चर्य में पड़ गए. दरअसल, सीएम साय के काफिले में टोयोटा फार्च्यूनर की जगह नई नवेली स्कार्पियों नजर आ रही थी. करीबन ढाई साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री को नई गाड़ी में देख लोग उत्सुकतावश गाड़ी के संबंध में पूछताछ भी करने लगे.

दरअसल, मुख्यमंत्री साय के अब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फार्च्यूनर का ही इस्तेमाल कर रहे थे. इसके स्थान पर अब स्कार्पियो का इस्तेमाल करेंगे. ऐसी एक नहीं बल्कि सीएम के काफिले में छह नई स्कार्पियो को शामिल किया गया है. सीएम साय बुलेटप्रूफ स्कार्पियों में सवारी करेंगे.

इस बदलाव पर भाजपा नेताओं और मीडिया की उत्सुकता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि गाड़ियां पुरानी हो गई थी. उसे चेंज करने का प्रयास कर रहे थे. कभी-कभी भी बंद हो जाती थी, इसलिए आज बदलाव किए हैं.

- Advertisement -
Latest News

गोल्ड-सिल्वर में बड़ा उतार-चढ़ाव, सस्ता हुआ सोना, चांदी ने किया हैरान

मुंबई। भारतीय सर्राफा बाजार के लिए अप्रैल का यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

More Articles Like This