कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएं

Must Read


कोरबा 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके अंतर्गत नवीन अंत्योदय पात्रता कार्ड, वन पट्टे का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, सीपेट में प्रवेश, स्कॉलरशिप, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय शिक्षक की भर्ती में अनियमितता की शिकायत जांच, जमीन का सीमांकन, बैटरी ट्राई साइकिल, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, अतिक्रमण पर कार्यवाही , सड़क मरम्मत, पेंशन दिलाने, मुआवजा सहित अन्य विषयों के आवेदन प्राप्त हुए।


कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर  देवेन्द्र पटेल, सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

समितियों की 80 फीसदी तैयारी पूरी, पंडालों से मंदिरों तक सजावट तेज / 11 अक्टूबर से देवी आराधना, शहर में अनेक स्थानों पर दुर्गा...

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही कोरबा शहर देवी आराधना के रंग में रंगने की तैयारी में...

More Articles Like This