निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, एसडीओ और सब इंजीनियर को नोटिस के निर्देश,देखिए विडिओ

Must Read


अधूरे निर्माण कार्यों पर जताई नाराजगी, तीन माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश; स्कूल, आश्रम, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य भवनों का किया निरीक्षण

कोरबा। जिले में निर्माण कार्यों की धीमी गति और लापरवाही पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कड़ा रुख अपनाया है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया और कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित एसडीओ एवं सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा में निर्माणाधीन 100 सीटर बालक आश्रम का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अतिरिक्त श्रमिक लगाकर शेष निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

लमना में निर्माणाधीन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं माध्यमिक शाला भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने, निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने और स्वीकृत सामग्री का ही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय भवन के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजने तथा पुराने भवन में लीकेज, सीपेज और मरम्मत कार्य तत्काल कराने को कहा।

समेलीभांठा के प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली और भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने लीकेज, सीपेज, रंग-रोगन और फर्श पर टाइल्स लगाने सहित सभी आवश्यक सुधार कार्यों के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पोड़ी उपरोड़ा में निर्माणाधीन चिकित्सक आवास, कोनकोना के ट्रेनिंग सेंटर भवन तथा तानाखार के उचित मूल्य दुकान भवन का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को कार्य में तेजी लाकर जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा तानाखार पंचायत के मांझीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, ग्रोथ चार्ट, पोषण व्यवस्था और गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे रेडी-टू-ईट आहार की भी समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को बच्चों की आयु के अनुरूप शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Latest News

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: समाज की समस्याओं के समाधान वाले आइडिया होंगे पुरस्कृत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच,देखिए विडिओ

कोरबा। समाज और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के नए एवं प्रभावी समाधान तलाशने के उद्देश्य से सेवा संकल्प...

More Articles Like This