शहीद एएसपी आकाश गिरपुन्जे की पत्नी को डीएसपी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति,आदेश जारी

Must Read

पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में मिली पहली पोस्टिंग

रायपुर। सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे की धर्मपत्नी स्नेहा गिरपुन्जे को राज्य सरकार ने डीएसपी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी है,जिसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। राज्य सरकार ने इस मामले को विशेष प्रकरण मानते हुए कैबिनेट में निर्णय लिया था। स्नेहा गिरपुन्जे को पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थ किया गया है।

गौरतलब है कि एएसपी आकाश गिरपुन्जे की सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में शहादत हुई थी। इस घटना के बाद से सरकार ने परिवार को सम्मान और सुरक्षा देने का भरोसा जताया था। अब इस निर्णय से शहीद परिवार को बड़ा संबल मिला है।

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This