कोरबा में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष से महाराष्ट्र मंडल की सौजन्य भेंट

Must Read

कोरबा, 30 अप्रैल। एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर से आज महाराष्ट्र मंडल कोरबा के प्रतिनिधि मंडल ने एनटीपीसी के कावेरी भवन में सौजन्य भेंट की।


इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें कोरबा में महाराष्ट्र मंडल के इतिहास एवं वर्ष 1962 से संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा शहर के एकमात्र गजानन साईं मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया गया।


चर्चा के दौरान श्रीमती राहटकर ने समयाभाव के कारण मंदिर स्थल का दर्शन न कर पाने की बात कही, लेकिन अगली बार कोरबा आगमन पर अवश्य दर्शन करने की इच्छा जताई। उन्होंने महाराष्ट्र मंडल की वर्षों पुरानी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि वे मूलतः महाराष्ट्र की निवासी हैं।


इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के संरक्षक श्री सुधीर रेगे, श्रीमती स्वाति रेगे, अध्यक्ष श्री हेमन्त माहुलीकर, महाराष्ट्र भगिनी मंडल की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहल ओत्तलवार, गणेश सेवा समाज के उपाध्यक्ष श्री सुनील पाठक एवं सदस्या श्रीमती स्वाति पाठक सहित उनके साथ प्रवास पर आए डिप्टी डायरेक्टर श्री राम अवतार सिंह एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

SECL में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ, सीएमडी हरीश दुहन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

बिलासपुर,16 जून । भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में सोमवार 16 जून...

More Articles Like This