नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से सौजन्य भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा,देखिए विडिओ

Must Read

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी से सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कोरबा श्री प्रफुल्ल तिवारी जी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी तथा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री नरेंद्र पाटनवार जी उपस्थित रहे।


भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान आपसी संवाद और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से हुई यह सौजन्य मुलाकात आत्मीय एवं सकारात्मक रही। उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।


JB News Korba Chhattisgarh
समाचारों से जुड़े रहने के लिए चैनल को Like, Comment, Share और Subscribe जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

पुटका पहाड़ के पर्यावरण पुनरुद्धार को मिलेगी नई रफ्तार; वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए निर्देश

कोरबा, 21 अगस्त। कोरबा जिले के दुर्गम पुटका पहाड़ क्षेत्र में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने और वन्यजीवों के...

More Articles Like This