मानस नगर में जलभराव से परेशान लोगों के समर्थन में CPI का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा । वार्ड क्रमांक 19 स्थित मानस नगर में पिछले तीन वर्षों से बारिश के दौरान हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला परिषद कोरबा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो जनआंदोलन किया जाएगा।
सीपीआई जिला सचिव कॉमरेड पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मानस नगर के प्रभावित बस्तीवासी कलेक्टोरेट पहुंचे। ज्ञापन में बताया गया कि पानी टंकी के पास स्थित बस्ती में लोग पिछले करीब 20 वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण के बाद से पिछले तीन वर्षों से बारिश का पानी दर्जनों घरों में भर रहा है। इससे लोगों का अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामग्री नष्ट हो चुकी है और कई परिवारों को अपने घर छोड़कर किराए के मकानों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है।


ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रभावित नागरिकों ने पिछले दो वर्षों में विधायक, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, सुशासन तिहार तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित विभिन्न माध्यमों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
सीपीआई की प्रमुख मांगें


मानस नगर में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था तत्काल की जाए।
प्रभावित परिवारों के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए।
पुलिया निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की उच्चस्तरीय जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड एन.के. दास, मोहित, संतोष साहू, राहुल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष बस्तीवासी मौजूद रहे।


जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर जल निकासी का कार्य शुरू नहीं किया गया और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मानस नगर की जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
— रिपोर्ट: JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लाक और मंडल कमेटियों की ली बैठक, शीघ्र होगा वार्ड कमेटियों का गठन, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका, संगठन में...

कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में ब्लॉक और मण्डल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी...

More Articles Like This