कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में ब्लॉक और मण्डल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की बैठक आयोजित की गई । जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन में जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर पुर्नगठित करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इसी माह प्रदेश के सभी 42 जिला अध्यक्षों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। कोरबा शहर कांग्रेस में चार ब्लॉक और 10 मंडल कमेटी का गठन किया जा चुका है। वर्तमान में बूथ कमेटी गठन की प्रक्रिया रफ्तार में हैं, शीघ्र ही वार्ड अध्यक्ष व वार्ड कमेटी की गठन को धरातल पर उतारा जाएगा।
बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। श्री अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्त ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा है, जो कांग्रेस के भविष्य की बुनियाद को दर्शाता है। साथ ही वार्ड व बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है। इन कमेटियों में सभी सक्रिय कार्यकर्ता को स्थान देना होगा, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, जोशीला नेतृत्व सामने आएगा। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने शहर के ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि संगठन में नवनियुक्तियां केवल पद नहीं है यह जिम्मेदारी है, जनभावनाओं से जुड़ने व संगठन के रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने की। श्री अग्रवाल ने बताया कि जिला शहर कांग्रेस के सभी चारों ब्लॉक के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। शीघ्र ही दसों मंडल कमेटी के लिए मंडल प्रभारियों की सूची जारी की जाएगी। साथ ही जिला कांग्रेस प्रवक्ता के साथ-साथ चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और दसों मंडल कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता बनाए जाने की तैयारी है। श्री अग्रवाल ने कांग्रेस पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ में बूथ अध्यक्ष बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बूथ और वार्ड कमेटियों को तय मियाद मे गठन करना होगा।
पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि संगठनात्मक पुन: गठन की प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है। जिससे संबंधित क्षेत्रों के सक्रिय नेताओं को भी पद मिल सकेगा। पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी बताया कि अब तक जो कमेटियां बनी है उसमें बेहतर परफार्मेंस देने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिली है। अभी और नियुक्तियां होनी है, जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका मिल सकता है। पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जिसने विरोधी ताकतों से हर स्तर पर सामना किया है। वही महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजूदर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है। कांग्रेस ने हमें आजादी दिलाई, संविधान दिया और देश को विकास की राह पर अग्रसर किया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव विकास सिह, बीएन सिंह, अजा अध्यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी अध्यक्ष गजानंद साहू, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, एडी जोशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. शाहिद, मनहरण राठौर इंटक, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, बुद्धेश्वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद अयोध्या मस्तुल कंवर, प्रेमलता अविनाश बंजारे, रवि चंदेल, ब्रदी किरण, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, गीता गभेल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी संतोष यादव, सुरेश पटेल, दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध, एफडी मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पुष्पा पात्रे, हिमांशु सिंह, आरिफ खान, गिरधारी बरेठ, संजू पैकरा, शशि अग्रवाल, शांता मंडावे, लक्ष्मी महंत, माधुरी ध्रुव, ममता अग्रवाल, द्रोपति तिवारी, सुभद्रा सिंह, संतोषी यादव, क्रांति सोनी, टिंकी महंत, गायत्री चंद्रा, डॉ. देव जायसवाल, पवन विश्वकर्मा, अजीत बर्मन, दामनी नेताम, झलकुंवर, विवेक श्रीवास, आकाश प्रजापति, नितेश यादव, निलेश दिवान, अनवर रजा, तपन हलदार, संतोष साहु, रम्हन दास, कुंजबिहारी साहू, आशीष गुप्ता, अनिल सिंह, अमित साहू, मो. यासीन, केके चौकसे, सुखनंदन सोनकर, विजय जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।















