Wednesday, February 25, 2026

15 फीट ऊंचे छप्पर से विशाल अजगर का खतरनाक रेस्क्यू, टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने बचाई परिवार और वन्यजीव की जान,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। जिले के करतला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागबुडा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कच्चे मकान के लगभग 15 फीट ऊंचे छप्पर पर एक विशालकाय अजगर बैठा दिखाई दिया। घर के सदस्यों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, वे हैरान रह गए कि आखिर इतनी ऊंचाई तक वह पहुंचा कैसे।


परिजनों ने पहले स्वयं उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचने की बात कहते हुए तब तक अजगर पर नजर बनाए रखने की सलाह दी।
कुछ समय बाद जितेंद्र सारथी अपनी टीम के सदस्य भूपेंद्र जगत के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 15 फीट ऊंचे छप्पर पर चढ़कर खपरे हटाए गए। कच्चे मकान की छत पर संतुलन बनाते हुए बेहद सावधानी से करीब 8 फीट लंबे अजगर को नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित थैले में रखा गया, जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू टीम ने बाद में अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने बताया कि यह ऑपरेशन अब तक के सबसे जोखिम भरे अभियानों में से एक था। जरा सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती थी, लेकिन परिवार और बेजुबान वन्यजीव की सुरक्षा के लिए टीम हर खतरे का सामना करने के लिए तत्पर रहती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें।

JB News Korba Chhattisgarh
रिपोर्ट: मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

मनरेगा में किए गए बदलाव के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार,देखिए विडिओ

कोरबा। मनरेगा में किए गए बदलाव के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला। कलेक्ट्रेट घेराव के तहत कोसाबाड़ी से लेकर...

More Articles Like This