जय सिंह अग्रवाल-‘जुमलों का बजट’, आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल

Must Read

कोरबा – पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह असफल रहा है।

उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और मध्यम वर्ग के लिए कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। सरकार ने बड़े-बड़े दावे तो किए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत देने वाले ठोस कदमों का अभाव है।

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों के बीच सरकार को जनहितकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए था, लेकिन बजट में प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं दिखतीं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और शहरी व ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस वित्तीय प्रावधान आवश्यक थे।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जिन वायदे के चलते सरकार में आए हैं उन वायदे पर कोई जिक्र नहीं है । कुल मिलाकर यह बजट जूमले का बजट हो गया है ।

- Advertisement -
Latest News

29 अगस्त को कोरबा में सजेगा प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखेगा भव्य संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त को...

More Articles Like This