कटिंग रेलवे ट्रेक के भरा लावारिश वाहन को दर्री पुलिस ने किया जप्त

Must Read

कोरबा।जिले के थाना दर्री पुलिस ने कल रात्रि गस्त के दौरान बिना नंबर के एक लावारिश टाटा एस माल वाहक वाहन को जप्त किया है।जिसमें रेलवे ट्रेक के कटिंग और 02 नग ऑक्सीजन सिलेंडर लोड है।

थाना दर्री प्रभारी निरीक्षक नागेश तिवारी ने बताया कि कल रात्रिगस्त के दौरान एरिकेशन के पास एक बिना नंबर के एक वाहन खड़ी थी जिसमें कोई भी सवार नहीं थे। संदेह होने पर पुलिस ने तिरपाल उठा कर देखा तो उसमें रेलवे ट्रेक की कटिंग लोड था जिसे जप्त कर थाना लाया गया है और आगे की कार्यवाही के लिए जिला परिवहन कार्यालय से वाहन की चेचिस नंबर,इंजन नंबर के आधार पर जानकारी प्राप्त करने के बाद पता किया जाएगा कि वाहन किसके नाम से पंजीकृत है और ये रेलवे ट्रेक को कहां से काट कर लाया गया है।

- Advertisement -
Latest News

29 अगस्त को कोरबा में सजेगा प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखेगा भव्य संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त को...

More Articles Like This