पुराने कोरबा के विकास को लेकर प्रतिनिधिमंडल की कलेक्टर से मुलाकात

Must Read


कोरबा।
पुराने कोरबा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया।
मुलाकात में पार्षद टामेश अग्रवाल, पार्षद जनक सिंह राजपूत, कोरबा महानगर साहू संघ के सह सचिव रिंकू साहू तथा अधिवक्ता रवि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुराने कोरबा क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि “पुराना कोरबा ऐतिहासिक और आबादी वाला क्षेत्र है, यहां योजनाबद्ध विकास अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए।” प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराने का आग्रह किया।
कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
JB News Korba | Chhattisgarh
Manish Jaiswal JB ❤️💯

- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब में स्व. रामकुमार टमकोरिया स्मृति ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण, देखिए विडिओ

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रामकुमार टमकोरिया की स्मृति में स्थापित पुस्तकालय के उन्नयन कार्य अंतर्गत...

More Articles Like This