पिकनिक के दौरान दो किन्नरों में विवाद, तनु नामक किन्नर की हत्या,शव सिम्स की मर्चुरी में रखा गया, पुलिस जांच में जुटी,देखिए विडिओ

Must Read

बिलासपुर जिले में गुरुवार को पिकनिक मनाने गए किन्नरों के बीच हुए विवाद ने खूनी अंजाम ले लिया। इस विवाद में *तनु नामक किन्नर* की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए *सिम्स की मर्चुरी* में भिजवा दिया।

पिकनिक के दौरान पनपा विवाद*

जानकारी के अनुसार कुछ किन्नर ग्राम *जोकी* के पास पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान दो किन्नरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हत्या तक पहुंच गई।

इस हमले में *तनु* गंभीर रूप से घायल हो गई। साथियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

*पुलिस ने शुरू की जांच*

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर *सिम्स मर्चुरी* में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

जंतर-मंतर तक पहुंची आवाज: डीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की उठाई मांग,देखिए विडिओ

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीएड (D.Ed) अभ्यर्थियों का नियुक्ति को लेकर जारी आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया...

More Articles Like This